Saturday, 21 February 2015


 नीयत और औकात
PM मोदी के सूट की नीलामी पर अब जेड़ीयू ने किया कटाक्ष-'कपड़े का यह टुकड़ा ‘ऐतिहासिक’ है, संग्रहालय में रखा जाना चाहिए, इन सब से पर्यटन को बढावा मिलेगा
http://zeenews.india.com/…/now-jdu-takes-a-swipe-at-…/248651
 

मित्रों...एक होती है "औकात", और दूसरी होती है "नीयत"...
दोनों अच्छी भी होती हैं, बुरी भी होती हैं...

रोलेक्स घड़ियों को समेटकर ले जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री हों अथवा दिल्ली में सरकारी बँगलों पर कब्जे, बिजली-पानी-फोन के करोड़ों के बिल नहीं भरने वाले 81% सांसद काँग्रेस या दूसरी पार्टियों के हों... (इसे कहते हैं नीयत)...

जब प्रतिभा पाटिल राष्ट्रपति के रूप में मिले गिफ्ट को ट्रकों में भरकर ले जाती हैं, वह "औकात और नीयत" दोनों ही दर्शाता है... इसी प्रकार गुजरात में मोदी के बारह साल के शासनकाल में 95 करोड़ के गिफ्ट्स आते हैं...जो लड़कियों की शिक्षा हेतु संस्थाओं को दान कर दिए जाते हैं... ये औकात भी है, और नीयत भी.

 

अतः जब मोदी को कोई महंगा सूट गिफ्ट करता है तो यह देने वाले और पाने वाले की "औकात" दर्शाता है... फिर जब इसी सूट और अन्य गिफ्ट्स को गंगा सफाई के लिए नीलाम किया जाता है तो यह "नीयत" दर्शाता है...

==========================
जिसे समझना है, वे समझ तो गए ही होंगे... फिर भी संक्षेप में कहूँ तो...

जब राशिद अल्वी कहते हैं कि सूट "अनलकी" था, इसलिए नीलाम किया गया... तो यह "नीयत" दर्शाता है... जबकि उन्हीं राशिद अल्वी से जब यह कहा जाता है कि आपके "अनलकी" राहुल बाबा को OLX पर भी कोई खरीदार नहीं मिलेगा... तब उसे "औकात" दिखाना कहते हैं...

No comments:

Post a Comment